अहमदाबाद, गुजरात के अमरेली जिले में कुछ लोगों ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को तोड़ दियाहरिकष्ण सरोवर के पास स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा अज्ञात व्यक्तियों ने शुक्रवार देर रात तोड़ दी। पुलिस केस दर्जकर अब इस घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रही है। हरिकृष्ण सरोवर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। गुजरात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा २०१८ में हरिकृष्ण सरोवर के पास स्थित एक उद्यान में लगाई गई थी। सरोवर सूरत के हीरा कारोबारी सावजीभाई ढोलकिया के ढोलकिया फाउंडेशन ने बनवाया था और उसका सौंदर्याकरण किया थासरोवर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने २०१७ में किया आरोपियों की तलाश जारी लाठी पुलिस थाने के उप निरीक्षक वाई पी गोहिल ने कहा, 'घटना शुक्रवार की रात में हुई। दोषियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। यह उन लोगों का काम हो सकता है जो सरोवर के निर्माण से नाखुश थे या असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है।'
सरोवर के पास लगी गांधी प्रतिमा में तोड़फोड़, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश