क्रिसमस रेसिपीज


क्या चाहिए: चॉकलेट क्रीम बिस्किट्स- 14, मक्खन- 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ, गाढ़ी क्रीम- कप, क्रीम चीज़ 8 बड़े चम्मच, पिसी शक्कर- 42 ग्राम, वनीला एसेंस या एक्सट्रेक्ट- छोटा चम्मच।


 


क्रीम चीज़ बनाने के लिए: पैन में चार कप दूध डालकर तेज़ आंच पर उबाल आने दें। फिर मध्यम आंच करके इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें और लगातार चलाएं। दूध फटने के बाद इसका गाढ़ा हिस्सा कपड़े की मदद से छानकर पानी निथारें। इसे मिक्सर में डालकर चिकना पेस्ट बनने तक चलाएं। इसमें एक चुटकी नमक डालकर भी पीस सकते हैं।


 


केक बाइट्स बनाने के लिए: ट्रे पर पार्चमेंट पेपर फैलाएं और चारों तरफ़ क्लिप लगाएं ताकि ये खिसके नहीं। पांच बिस्किट्स बारीक काटकर एक तरफ़ रखें। बाकी बचे बिस्किट्स को बेलन की मदद से बारीक पीसें। एक बोल में चूरा और पिघला हुआ मक्खन अच्छी तरह से मिलाएं। तैयार ट्रे पर इस मिश्रण को फैलाएं। सेट होने के लिए फ्रिज में रखें। अलग बोल में क्रीम हल्की होने तक फेंटें और अलग रख दें। हैंडहेल्ड मिक्सर का उपयोग कर सकते हैं। अलग बोल में क्रीम चीज़, शक्कर और वनिला एसेंस मिलाएं। फिर इसमें फिटी हुई क्रीम और बिस्किट्स के टुकड़े डालकर हल्के हाथों से मिलाएं। फ्रिज से ट्रेनिकालकर बिस्किट्स की परत के ऊपर इस मिश्रण को फैलाते हुए दूसरी परत बनाएं। इसे ढककर फ्रीज़र में तीन घंटे के लिए रखें। सेट होने के बाद चौकोर आकार में काटें। ऊपर से फेटी हुई क्रीम डालकर परोसें।